मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024

साल 2023 में मध्य प्रदेश राज्य में माननीय मुख्य मंत्री द्वारा Chief Minister Ladli Behna Yojana की शुरुआत की गई है जिसका मुख्य उदेश्य महिलाओं की आर्थिक सहायता करना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने १२५० रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाओं का भी विकास हो और साथ ही उनके आश्रित पल रहे बच्चों का भी विकास हो, इस हेतु इसका निर्माण किया गया है। लाड़ली बहना योजना का लाभ 21 से 60 उम्र की आयु वाली प्रत्येक महिलाएं उठा सकती हैं फिर चाहे वे शादीशुदा हों, तलाकशुदा हों, विधवा हों या एकल हों।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2023 में एक सरकारी योजना जारी की गई है जिसका पूरा नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह 1250 रुपये प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस योजना का लाभ हर वो महिला उठा सकती है जिनकी उम्र सीमा 21 साल से लेकर 60 साल के बीच हो। वैसे तो इस योजना को मुख्य रूप से शादी-शुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है लेकिन इसका लाभ विधवा एवं एकल महिला भी उठा सकती हैं।

लाड़ली बहना योजना के क्या लाभ है

Ladli Behna Yojana के तहत पात्रता रखने वाली महिलाओं को प्रति माह सीधे उनके बैंक अकाउंट में १२५० रुपये की राशि प्रदान की जाएगी जिसका उपयोग वो स्वास्थ्य सुधारने के लिए, पोषण के लिए और अपनी आर्थिक समस्याओं को सुधारने के लिए कर सकती हैं। इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की उन महिलाओं को मिलेगा जो विवाहित हैं, तलाकशुदा हैं एवं जो महिलाएं एकल एवं विधवा हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उदेश्य

मध्यप्रदेश सरकर द्वारा बनाई गयी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के मुख्य 3 उदेश्य हैं जो इसकी अधिकारिक वेबसाइट द्वारा दर्शाए गए हैं और जो इस प्रकार हैं:

उदेश्य
1.महिलाओं के विकास एवं उनके संग आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार करना।
2.महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण प्रदान करना।
3.परिवार में महिलाओं को आर्थिक निर्णय लेने के लिए भूमिका देना।

लाड़ली बहना योजना कब जारी की गई है

लाड़ली बहना योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 March 2023 में जारी किया गया है और इस योजना का लाभ महिलाओं को अभी चल रहे साल 2024 में भी मिल रहा है। इस योजना की अवधि को 2025 तक बढ़ा दिया गया है जिसके चलते 2024 में भी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना के लिए कुछ उदेश्य निर्धारित हैं जो नीचे विस्तार से बताये गए हैं।

लाड़ली बहना योजना कब तक जारी रहेगी

मुख्यमंत्री Ladli Bahna योजना भले ही पिछले साल २०२३ में जारी की गयी है किन्तु यह योजना २०२४ में भी जारी रहेगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाऐं पंचायत, केंप स्थल और वॉर्ड कार्यालय में फॉर्म जमा करवा सकती हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उनको समग्र आईडी से इ-के.वाय.सी (e-KYC) करने की जरूरत पड़ती हैं जो समग्र पोर्टल द्वारा करनी होती है।

लाड़ली बहना योजना के लिए महिलाओं की पात्रता क्या है

इस योजना का लाभ उठाने हेतु इसके लिए पात्रता होनी आवश्यक है। कृपया नीचे दी गई सूची के अनुसार लाड़ली बहना योजना हेतु पात्रता की पुष्टि करें और फिर आवेदन करें।

  • मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई Ladli Behna योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए महिला मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
  • लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए महिला विवाहित होनी चाहिए। इसके अलावा कोई भी तलाक शुदा महिला, विवाहित महिला और जिनके पति एकल छोड़ गए हैं वे महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

ये तो हमने पात्रता की जानकारी ली, अब इस योजना की अपात्रता की बात करते हैं।

लाड़ली बहना योजना के लिए अपात्र महिलाएं

अगर आप नीचे दी गई सूची में आती हैं तो लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं:

  • जिन महिलाओं की खुद की वार्षिक आय या फिर उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक हैं, पात्रता नहीं रखतीं।
  • वो महिलाएं जो खुद या फिर उनके परिवार का कोई सदस्य आयकर देते हों, वे इस योजना के पात्र नहीं हैं।
  • जो मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी ना हो वे पात्र नहीं हैं।
  • जिनके स्वयं के परिवार का कोई भी व्यक्ति पेंशन प्राप्त करता हो, वे पात्र नहीं।
  • जो महिलाएं पेंशन प्राप्त करती हैं, वे पात्र नहीं हैं।
  • जो खुद या उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति भारत सरकार या राज्य सरकार के शासकीय विभाग में नियोजित हों, वे पात्र नहीं।
  • जो खुद या उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति भारत सरकार या राज्य सरकार के उपक्रम में नियोजित हो, वे पात्र नहीं।
  • जो खुद या उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति भारत सरकार या राज्य सरकार के मण्डल या स्थाई कर्मी में नियोजित हो,वे पात्र नहीं।
  • जो खुद या उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति भारत सरकार या राज्य सरकार स्‍थानीय निकाय में नियमित या संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हों, वे पात्र नहीं।
  • जो महिलाएं भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा किसी अन्य योजना के तहत 1250 रुपये या इससे ज्यादा रुपये प्रति महीने प्राप्त कर रही हों, वे पात्र नहीं।
  • जो खुद या उनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के द्वारा चयनित, मनोनीत, बोर्ड, निगम, मण्डल, उपक्रम के अध्यक्ष, संचालक/सदस्य हों वे पात्रता नहीं रखती।
  • जो खुद या उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति स्‍थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच को छोडकर) हैं वे भी पात्र नहीं।
  • जिनके खुद के पास या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के पास संयुक्‍त रूप से कुल पॉच एकड़ से ज्यादा कृषि जमीन हो, वो महिलाएं इस योजना की पत्र नहीं हैं।
  • जिनके खुद के या परिवार के सदस्‍यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर को छोड़ के ) हों वे भी पात्र नहीं।

लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:

  • समग्र परिवार आईडी (सदस्य आईडी): समग्र पोर्टल द्वारा इस आईडी की जांच कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड: आवेदन करने के लिए ओरिजिनल आधार कार्ड होना चाहिए।
  • मोबाईल नंबर: एक एक्टिव मोबाईल नंबर होना चाहिए।
  • व्यक्तिगत बैंक अकाउंट: महिला के पास खुद के नाम का एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए साथ ही बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करने से पहले यह तैयारी जरूरी है

  • आधार कार्ड का समग्र पोर्टल से eKYC करें। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से मिलान की जांच करें।
  • बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक करवाएं।
  • डेबिट कार्ड सक्रिय करवाएं।

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन हेतु मुख्य 4 चरण से आपको गुजरना पड़ेगा। वह 4 चरण नीचे दिए गए हैं।

  1. सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लें। यह फॉर्म आपको ग्राम पंचायत, केंप स्थल और वॉर्ड कार्यालय पर मिल जाएगा।
  2. फॉर्म में माँगी गई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें और सही सही सभी जानकारी भरें।
  3. अब इस भरे हुए फॉर्म की ऑनलाइन एंट्री, ग्राम पंचायत, ऑफिस कार्यालय या केंप स्थल द्वारा लाड़ली बहना की ओफिशल वेबसाईट पर की जाएगी।
  4. इस एंट्री के समय महिला का लाइव फोटो लिया जाएगा।
  5. जब एंट्री पूर्ण हो जाएगी तो इस फॉर्म के आवेदन क्रमांक को पावती में दर्ज करके इसकी रिसीप्ट / पावती, आवेदक महिला को दे दी जाएगी।
Ladli Bahan Yojana 2024

आवेदन होने के बाद आवेदन की स्थिति जांच करने का समय आता है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार आवेदन की स्थिति (Ladli Behna Yojana Status Check) जांच सकते हैं।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आवेदन स्थिति कैसे जाँचे

अगर आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं तो आप Online ऑफीशियल गवर्नमेंट वेबसाईट पर आवेदन की जांच कर सकते हैं। यहाँ पर दिए गए चरण का अनुसरण करके आप लाड़ली बहना योजना की स्थिति की जांच करें।

  • सर्वप्रथम आप ऑफीशियल वेबसाईट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाए। इस लिंक पर क्लिक करके भी आप इसके अन्दर जा सकते हैं।
chief minister ladli behna yojana
  • अब आपको मेनू में आवेदन एवं भुगतान की स्थिति नाम एक विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने एक ऐसा फॉर्म खुलेगा।
chief minister ladli behna yojana
  • अब इसमें आपको आवेदन करते समय जो पावती मिली थी उसमे मौजूद क्रमांक या समग्र आईडी का क्रमांक दोनों में से कोई एक इंटर करना है।
  • कैपचा दाखिल करें।
  • अब ‘ओ.टी.पी भेजें’ बटन पर क्लिक करें और प्राप्त ओ.टी. पी. को दर्ज करें।
  • अब ‘खोजें’ वाले ग्रीन बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको आवेदन की स्थिति क्या है, वह दिखाई देने लगेगी। इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति क्या है यह जान सकते हैं।

लाड़ली बहना योजना की लिस्ट कैसे देखें

लाड़ली बहना योजना के तहत जिन महिलाओं को लाभ नहीं मिला है, मध्य प्रदेश सरकार नें उनके लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। आवेदन करने के बाद, महिला और बाल विकास विभाग एक नई सूची तैयार करता है। इस सूची के आधार पर पात्र महिलाओं को लाभ का भुगतान किया जाता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो जल्दी से आवेदन करें। सुनिश्चित करें कि आपकी सभी जानकारी सही हो और समय पर आवेदन किया जाये। इससे आपको योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा।

आइए अब लिस्ट कैसे चेक करनी हैं उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की ऑफीशियल या आधिकारिक वेबसाईट पर जाए। —>>>https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  • अब आप इस पर अंतिम सूची नाम के मेनू पर क्लिक करें।
ladli Behna Yojana 2024
  • जब आप अंतिम सूची पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने ऐसा एक पृष्ठ खुल जाएगा।
Ladli Behna Yojana 2024
  • अब आप इसमें आवेदन करते समय जो नंबर दिया था उसी नंबर को दाखिल करें।
  • कैपचा दर्ज कर लें।
  • ‘ओटीपी प्राप्त करें’ वाले बटन पर क्लिक करें।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें दो विकल्प होंगे: 1. क्षेत्र वार और 2. व्यक्ति विशेष वार
ladli-bahan-yojana-list-check
  • अगर आप अपने पूरे क्षेत्र की लाड़ली बहना योजना की सूची देखना चाहती हैं, तो पहले विकल्प “क्षेत्र वार” चुनें। यदि आप सिर्फ अपनी जानकारी के आधार पर नई सूची में अपना नाम देखना चाहती हैं, तो “व्यक्ति विशेष वार” विकल्प का चयन करें। अपने क्षेत्र की लिस्ट देखने के लिए “क्षेत्र वार” पर क्लिक करें। इससे आपको सही जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
  • दूसरे विकल्प पर आपको केवल अपनी व्यक्तिगत जानकारी मिलेगी।
  • उसके बाद, नीचे कुछ ड्रॉप-डाउन मेनू खुलेंगे, जिनमें आपको अपने जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत ज़ोन और ग्राम/वार्ड का चयन करना होगा। इसके बाद “अंतिम सूची देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा, जिसमें लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी। इसमें कई जानकारी होगी जैसे – आवेदन क्रमांक, आवेदिका का नाम, मुखिया का नाम, मुखिया से संबंध, उम्र, वैवाहिक स्थिति और पंजीकरण की तारीख।
ladlai-bahan-yojana-list
  • इसके बाद आपके सामने इस तरह की लिस्ट आएगी जिसमे आप अपना नाम आवेदिका का नाम (हिन्दी) वाले कॉलम में चेक कर सकती हैं।

लाड़ली बहना योजना अंतिम सूची और अनंतिम सूची में क्या अंतर हैं

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया और सूचियों के प्रबंधन के लिए आपने जो विवरण दिया है, वह सही और स्पष्ट होना चाहिए। इसे थोड़ा और स्पष्टता के साथ समझाया जा सकता है:

1. अंतिम सूची:

  • प्रकाशन और स्वीकृति: अनंतिम सूची पर आपत्तियों के निराकरण के बाद, अंतिम सूची तैयार की जाती है। इसमें शामिल महिलाओं को ग्राम सचिव या वार्ड प्रभारी द्वारा स्वीकृति पत्र दिया जाता है।
  • भुगतान: पात्र महिलाओं को योजना की राशि उनके आधार लिंक्ड डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) इनेबल्ड बैंक खाते में भेजी जाती है।

2.अनंतिम सूची:

  • प्रकाशन: यह सूची आवेदन की अंतिम तारीख के बाद पोर्टल या ऐप पर प्रकाशित की जाती है।
  • प्रिंट आउट और सूचना: इसका प्रिंट आउट ग्राम पंचायत या वार्ड स्तर के सूचना पटल पर लगा दिया जाता है।
  • आपत्ति दर्ज़ करने की अवधि: अनंतिम सूची पर 15 दिनों के भीतर आपत्तियां दर्ज़ की जा सकती हैं।
  • आपत्ति निराकरण: आपत्ति निराकरण समिति इन आपत्तियों की जांच करती है और उचित कार्रवाई करती है।

इस प्रकार अंतिम सूची और अनंतीम सूची में अंतर हैं।

लाड़ली बहना योजना की जानकारी लिए संपर्क कहाँ से करें?

अगर इसके बाद भी आपको इस योजना से संबंधित कोई समस्या आ रही हैं तो आप नीचे दिए गए संपर्क जानकारी का उपयोग कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना संपर्क जानकारी

ईमेल संपर्क ✉ : ladlibahna.wcd@mp.gov.in
संपर्क नंबर ☎ : 0755-2700800

जरूरी लिंक

लाड़ली बहना योजना लिस्ट चेक करें (पात्र और अपात्र)
लाड़ली बहना योजना ekyc कैसे करें?
लाड़ली बहना योजना Payment स्टैटस कैसे चेक करें?
लाड़ली बहना योजना Update

लाडली बहना योजना से संबंधित प्रश्न-उत्तर

प्र.१ क्या साल २०२४ में भी हम लाडली बहना योजना का लाभ उठा सकते हैं?

हाँ साल २०२४ में भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जारी है जिसका लाभ २१ से ६० साल आयु वर्ग वाली विवावाहित, अकेली रहने वाली महिला, तलाकशुदा महिला और विधवा महिलाऐं उठा सकती हैं।

प्र.२ लाडली बहना फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?

लाडली बहना योजना के लिए फॉर्म भरने हेतु सबसे पहले आपको इसका फॉर्म ग्राम पंचायत, केंप स्थल और वॉर्ड कार्यालय से प्राप्त करना पड़ेगा उसके बाद फॉर्म भरकर वहीं पर जमा करना होगा। भरे हुए फॉर्म की जानकारी को वहां के कर्मचारी ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज करेंगे।

प्र.३ समग्र आईडी क्या है?

समग्र आईडी घर की मध्य प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की एक सदस्य आईडी है जिसमे ९ के अंक होते हैं। इस आईडी को आधार से लिंक करने के बाद मध्यप्रदेश सरकारी लाडली बहना योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

प्र.४ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतिम सूची क्या है?

लाडली बहना योजना अंतिम में जिन लोगों को लाभ मिलता हैं उसकी जानकारी की पुष्टि मिलती है। इस अंतिम सूची में आने वाली महिलाओं का आवेदन पूर्ण कहा जाता है और उन्हें प्रति माह १२५० रुपये मिलते हैं।

प्र.५ लाडली बहना योजना के तहत खाते में कितने रूपये आते हैं?

लाडली बहना योजना में पहले १००० रुपये आते थे। पर अब इस रकम को बढ़ा कर १२५० रुपये कर दिया गया है। सरकार द्वारा इस रकम को और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

प्र.६ लाडली बहना योजना का परित्याग करने पर क्या होता है?

अगर कोई महिला लाडली बहना योजना का परित्याग करने का फॉर्म भारती है तो भविष्य में दोबारा उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।